फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पशु मेले में आकर्षण का केंद्र बना धर्मेंद्र, लग चुकी है 50 लाख कीमत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में लगे पशु मेले में हिसार से युवराज का साढ़े चार साल का भैंसा (धर्मेंद्र) पहुंचा है, जो पूरे मेले का आकर्षण बना रहा। करीब साढ़े पांच फीट ऊंचे भैंसे को देकर हर कोई ठहर गया। लोग धर्मेंद्र की खरीद करने को भी लालायित रहे। धर्मेंद्र की खरीद के लिए 50 लाख रुपये तक का ऑफर मिल चुका है लेकिन पशुपालक धर्मवीर बताते हैं कि उनकी मांग एक करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

इससे पहले वह महेंद्रगढ़ के पाली व पुष्कर के मेले में भी अपना जलवा बिखेर चुका है। पशु पालक धर्मवीर बताते हैं कि अब वे पंजाब में लगने वाले पशु मेले में भी इसे लेकर जाएंगे। इसके सीमन को लेने के लिए भी किसान उत्सुक रहते हैं ताकि भविष्य में पशुओं की नस्ल को सुधारा जा सके।


खुराक भी हैरान करने वाली
हिसार के गांव बास बादशाहपुर के रहने वाले पशुपालक धर्मवीर व कुलदीप बताते हैं कि वे इसके रख-रखाव से लेकर खुराक पर भी खास ध्यान रखते हैं। यह पशु मेलों में तहलका मचा चुके युवराज का बेटा है। इसकी खुराक में विशेष चारे के साथ हर रोज पांच से 10 किलोग्राम गाजर, सेब व केले खिलाए जाते हैं जबकि पांच लीटर दूध, पांच किलोग्राम दही के अलावा चना, मक्का, मेथी व जौं भी खिलाए जाते हैं। यहां तक कि उनकी पांच किलोमीटर तक हर रोज सैर भी कराई जाती है।
विज्ञापन




पशु रखने का है शौक
धर्मवीर बताते हैं कि वे जमींदार है और शुरू से ही पशु रखने का शौक है। उनके पास मुर्राह नस्ल की भैंसे भी है, और उन्हें भी पशु मेले में प्रतियोगिता के लिए लेकर जाते हैं। वे अपने पशुओं को बच्चों की तरह ख्याल रखते हुए पालते हैं। उनका मानना है कि पशुओं की अच्छी देखभाल की जाए तो आमदनी का बड़ा जरिया बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें