फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बदहाल है धर्मनगरी के सेक्टर, कहीं सड़कें टूटी तो कहीं सीवरेज व स्ट्रीट लाइट ठप

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में मुख्य अति​थि राज्यमंत्री सुभाष सुधा को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोज​क।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल अर्बन एस्टेट रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में एनएच एक मार्ट उमरी चौक के सभागार में सभी रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा रहे। एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अमरनाथ मनोचा, प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, उप प्रधान डॉ. एसके पासी, सचिव एडवोकेट बलदेव सैनी, संयुक्त सचिव सुरेश मोदगिल, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने राज्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. अमरनाथ मनोचा ने सभी सेक्टर की सामूहिक समस्याओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने सेक्टर की सड़कों, साफ-सफाई और सामुदायिक केंद्र के विषय में अपनी बात रखी। इसी प्रकार सेक्टर 30 के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण, सेक्टर चार के प्रधान सुरेंद्र पाल, सेक्टर आठ के प्रधान देवेंद्र हांडा, सेक्टर दो के प्रधान धर्मपाल धनखड़, सुशांत सिटी के प्रधान प्रदीप टाया एवं सेक्टर पांच के सचिव दर्शन गुलाटी ने अपने-अपने सेक्टर की समस्याएं रखीं। राज्यमंत्री ने समस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र को रोल मॉडल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। करोड़ों रुपए से सभी सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण करवाया जाएगा। सेक्टरों की सभी सड़कें पास करवा दी गई हैं। शीघ्र ही उनको बनवाया जाएगा। सभी सेक्टरों की सफाई के लिए निविदा लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र के एक पार्क को इस प्रकार बनाया जाएगा जहां पर किसी भी समय कोई सामूहिक कार्यक्रम किया जा सके, जिसका आमजन को लाभ मिलेगा।


उमरी चौक पर बनाया जाएगा भव्य गेट, सड़कें भी होंगे जगमग
राज्यमंत्री ने कहा कि उमरी चौक पर भव्य गेट बनाया जाएगा। सेक्टर में सीवरेज की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। बरसती पानी की पाइपलाइन को भी ठीक करवाया जाएगा। इसके साथ ही पार्कों के रख-रखाब के लिए निविदा लगाई जा चुकी है। कुरुक्षेत्र की मुख्य सड़कों पर विशेष लाइटें लगाई जाएगी। जिसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। उन्होंने कमेटी के एमई संदीप शर्मा और जेई को सभी समस्याएं नोट करवाईं। सेक्टरों की सड़क, सीवरेज एवं अन्य कार्यों के लिए जो निविदा लगाई गई हैं उनको सेक्टर वाइज सभी को बताया। इस अवसर पर सेक्टर 30 के पूर्व प्रधान पंडित सुरेश शर्मा, चेयरमैन प्रवीण शर्मा, महासचिव प्रेम सिंह, सदस्य तेजपाल सिंह, सेक्टर चार के कोषाध्यक्ष जगबीर ललाट, सदस्य सुरेश दुहन, सेक्टर आठ से डॉ. ज्ञानचंद, सचिव मोहित कक्कड़, सदस्य कृष्ण एवं यशपाल वालिया, सेक्टर दो के उप प्रधान पुष्पेंद्र शर्मा, हसला के राज्य उप प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें