फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात साल से स्वच्छ न हो पाने का दंश झेल रही धर्मनगरी, मुख्यमंत्री की पहल से कौने-कौने में उठा झाड़ू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सफाई अ​भियान में लगे अन्य भाजपा नेता व कार्यक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी पिछले सात साल से स्वच्छ नहीं हो पाई जिससे यहां आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को झटका लगता रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से हर बार दावा किया जाता रहा है कि इस बार देशभर के शहरों की होने वाली स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थिति में शुमार होंगे लेकिन ये दावे धरातल पर नहीं टिक पाते। यहां तक कि निजी फर्मों को ठेका दिए जाने के बावजूद भी हालात में ज्यादा बदलाव नहीं हो पाया और पिछले साल ही सबसे बुरी स्थिति रही।
विज्ञापन

ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सैनी के मन में धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने की अलख जगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर ही सही लेकिन मुख्यमंत्री की इस पहल का बड़ा असर दिखाई दिया। मुख्यमंत्री ने खुद झाड़ू व फावड़ा उठा प्रशासनिक अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया व स्वच्छता को लेकर बरती जाने वाली लापरवाही पर सख्ती किए जाने की भी चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि जिस धरा पर देश-विदेश से लोग पर्यटक व श्रद्धालुओं के तौर पर पहुंचते हैं वहां से गीता के साथ-साथ स्वच्छता का भी संदेश दुनियाभर में जाए।
मुख्यमंत्री के इस महाअभियान का शुरुआत के दौरान व्यापक असर दिखाई दिया। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकता कि भविष्य में इसका क्या स्वरूप रहेगा। आज अधिकारी व कर्मचारी तत्पर दिखे तो सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी खुलकर आगे आईं। यहां तक कि शहर के कौने-कौने में झाड़ू चलते दिखाई दिए तो वहीं अनेक शिक्षण संस्थाओं की ओर से बच्चों के जरिये जागरूकता रैलियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री अधिकारियों को लगा चुके फटकार
धर्मनगरी की स्वच्छता को लेकर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर हैं। जहां आज बुधवार को स्वच्छता महाअभियान चलाया तो वहीं कुछ ही दिनों पहले वे निकाय के अधिकारियों को फटकार भी लगा चुके हैं। चंडीगढ़ में ली गई बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष स्वच्छता रैंकिंग में बुरी तरह से पिछड़ने पर अधिकारियों से जवाबतलब भी किया था। इसके बाद से ही अधिकारी हरकत में दिखाई देने लगे थे। अब दिसंबर माह में ही स्वच्छता रैंकिंग के लिए सर्वेक्षण भी होना है, जिसके आधार पर फिर स्वच्छता रैंकिंग मिलेगी। ऐसे में इस परीक्षा के लिए धर्मनगरी कितनी तैयार हो पाएगी, यह समय आने पर पता चल पाएगा।
विज्ञापन



बॉक्स
यह रही राष्ट्रीय स्तर पर अब तक की रैंकिंग

वर्ष- रैंकिंग
2017-253

2018199
2019252

2020259
2021203

2022178
2023414
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें