फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवराज कश्यप एक बार फिर बने लाडवा कश्यप सभा के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। हिनौरी चौक स्थित एक धर्मकांटे पर कश्यप सभा की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभा के सभी सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से देवराज उर्फ राजू कश्यप को उनके गत वर्ष में किए गए कार्यों को देखते हुए दोबारा प्रधान नियुक्त किया गया। सभा के सदस्यों द्वारा नवनियुक्त प्रधान राजू कश्यप को फूलमाला पहना व मुंह मीठा करवा बधाई दी गई। नवनियुक्त प्रधान राजू कश्यप ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी कश्यप सभा द्वारा सौंपी गई है वे उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करेंगे। उन्होंने गत वर्ष सभा द्वारा किए गए कार्यों के बारे सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जो कार्य किसी कारणवश रह गए हैं उन्हें अब पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें