पिहोवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में रविवार को सायंकालीन महाआरती व भजन संध्या से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा। प्रसिद्ध गायक विकास एवं उनके साथियों ने भजनों से उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। विकास द्वारा गाए गए भगवान श्रीकृष्ण, श्रीराम एवं मां सरस्वती भजनों से पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। तीर्थ पर मौजूद भक्त भक्तिरस में झूमने लगे। भजनों की मीठी गूंज से मेला क्षेत्र मां सरस्वती के रंग में रंगा दिखाई दिया। विकास के भजनों पर भक्त झूमते व तालियां लगाते, जय मां सरस्वती का जयघोष करते दिखाई दिए। इस मौके पर भारत भूषण भारती एवं जय भगवान शर्मा डीडी ने संयुक्त रूप से कहा कि मां सरस्वती विद्या, ज्ञान व संगीत की देवी है। इसलिए जो व्यक्ति सच्चे मन से मां सरस्वती की उपासना करता है, मां उस भक्त का जीवन खुशियों से भर देती है।
सायंकालीन आरती में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती व भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भगवान शर्मा डीडी ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। सरस्वती धरोहर बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच व एसडीएम पिहोवा अमन कुमार ने उपरोक्त मेहमानों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर आशीष चक्रपाणि नगर पालिका प्रधान, एसडीरएम अमन कुमार, साधु राम सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर आरती करते मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती व अन्य। विज्ञप्ति- फोटो : mathura