फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने किया श्री गणेश का पूजन

Fri, 29 Aug 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में चल रहे श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भी अखिल भारतीय मारकंडेश्वर जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा यजमान श्रद्धालुओं ईश्वर चंद अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, मनोज बक्शी, नरेश कुमार व ज्योत्सना इत्यादि ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ देवताओं में प्रथम आराध्य श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष पूजन किया।
विज्ञापन

यह पूजन स्वामी रामनाथ पुरी ने संपन्न कराया। इसी के साथ श्री गणेश पूजन के बाद भजन कीर्तन भी किया गया जिसमें भक्तगण मंत्रमुग्ध हो उठे। भजन कीर्तन की समाप्ति पर गणेश वंदना तथा आरती भी हुई। श्री गणेश पूजन का महत्व बताते हुए महंत जगन्नाथ पुरी ने कहा कि हमें सदा अपने जीवन में सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि सच्चाई से ही आत्मबल मिलता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य में आत्मबल से ही निडरता है, निडरता से दृढ़ता, संकल्प शक्ति व संकल्प से अच्छे कार्य करने की निरंतरता तथा निरंतरता से निश्चित सफलता मिलती है। इस मौके पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी मंगल दास, आकाश पुरी, सुक्खा सिंह, नाजर सिंह, राम कुमार, बिल्लू पुजारी, मीनाक्षी, राज कुमारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें