कुरुक्षेत्र। प्राचीन दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को हवन किया गया, जिसमें वीर बजरंगी के भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुतियां डालीं। साप्ताहिक सत्संग कर पूजा की गई। वीर बजरंगी को सिंदूर व फूलों से सजाया गया। बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हनुमानजी इस कलियुग के जागृत देवता हैं, जो भक्तों के सभी तरह के कष्टों को दूर करते हैं। इस मौके पर एचके पाल, सुशील पुजारी, ज्ञानचंद पराशर, रवि किशोर, राजपाल कोहली, बालकिशन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।