फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Fri, 21 Nov 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अमावस्या के पावन अवसर पर वीरवार को जिले के तीर्थ स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पवित्र ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर और सरस्वती तीर्थ पिहोवा में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के चलते पर पवित्र ब्रह्मसरोवर पर चहल-पहल और भी बढ़ गई।
विज्ञापन

बाहर से आए पर्यटक और स्थानीय श्रद्धालु अल सुबह ही स्नान, दान, पिंडदान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। तीर्थ स्थलों के घाटों पर वातावरण भक्तिमय बना रहा। कई परिवारों ने दीपदान कर अपने पूर्वजों का स्मरण किया। महिलाओं ने अपने घर-परिवार की मंगलकामना के लिए विशेष पूजा की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं गुरुद्वारा छठी पातशाही में भी संगत ने स्नान कर मत्था टेका। गुरु घर में अरदास के लिए सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें