कुरुक्षेत्र। ऐसे श्रद्धालु व जत्थे जो कि बैसाखी पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन करने के लिए जाना चाहते हैं, वे जिला स्तर पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार जिला के ऐसे श्रद्धालुओं, यात्रियों व जत्थों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो कि बैसाखी पर्व के अवसर पर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं। ऐसे श्रद्धालु व जत्थे अपने आवेदन 15 जनवरी तक उपायुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।