फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देवी मंदिर में सहस्त्र चंडी पूजन और महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डालीं आहुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। रादौर रोड पर गांव बन मोड़ स्थित माता शाकुंभरी देवी मंदिर में चल रहे सहस्त्र चंडी पूजन और महायज्ञ के दूसरे दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी मुख्य यजमान के रूप में पहुंचे। उनके साथ सचिन गर्ग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में यज्ञ में शामिल होकर हवन कुंड में आहुतियां डालीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


कैलाश सैनी ने कहा कि माता शाकुंभरी देवी की कृपा से ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। महायज्ञ में शामिल होकर उन्हें आत्मिक शांति की अनुभूति हुई है। नवरात्रों में किया जाने वाला सहस्त्र चंडी यज्ञ अत्यंत पुण्यदायी और कल्याणकारी होता है। आयोजन से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
सचिन गर्ग ने कहा कि नवरात्रों के दौरान ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखते हैं। यज्ञ में भाग लेना सौभाग्य की बात है। मंदिर सेवा समिति के प्रधान नरेश गर्ग ने बताया कि महायज्ञ विधिविधान के साथ कराया जा रहा है। इसमें 31 पंडित प्रतिदिन मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में विशाल पंडाल, हवन कुंड और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान राजीव आर्य, पूर्व पार्षद अनिल माटा और विनोद गर्ग सहित अन्य यजमानों ने हवन में आहुतियां डालकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर समिति संरक्षक हरबिलास गर्ग, प्रधान नरेश, पुजारी नरेश नौटियाल, एसके गर्ग, सतप्रकाश शर्मा, भगवान दास अरोड़ा, संदीप गोयल, सुमित गर्ग, विशाल गर्ग और अमन गर्ग सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें