फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुल्तान जोत लेकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यमंत्री सुभाष सुधा मुल्तान जोत यात्रा को रवाना करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचीन मुल्तान सभा द्वारा मुल्तान जोत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। रविवार अल सुबह 10वीं बार सैकड़ों श्रद्धालु चार बसों में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुए। इस यात्रा को राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और लाडवा तक स्वयं भी यात्रा में शामिल हुए। प्रधान प्रदीप झांब ने बताया कि प्राचीन मुल्तान सभा द्वारा 10वीं बार कुरुक्षेत्र से हरिद्वार जाकर मुल्तान जोत महोत्सव आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग महोत्सव में हिस्सा लेते हैं और मुल्तान जोत को गंगा मैया में प्रवाहित करते हैं। धर्मनगरी से रवाना होकर सभी श्रद्धालु हरिद्वार में जयराम आश्रम पहुंचे जहां से भव्य शोभायात्रा हर की पौड़ी तक निकाली गई। हर की पौड़ी पर कीर्तन के पश्चात मुल्तान जोत गंगा मैया में प्रवाहित की गई। इस महोत्सव का उद्देश्य शांति और भाईचारे को कायम रखना है। इस मौके पर फतेहचंद गांधी, धर्मेंद्र सचदेवा, प्रेम मदान, ओपी आहूजा, तिलक राज, सुरेश धवन, रविंद्र धवन, साहिल चानना, राधेश्याम कालड़ा, अशोक सचदेवा, गुलशन ग्रोवर, प्रेम वधवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें