फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा व चंद्र ग्रहण के चलते ब्रह्मसरोवर पर उमड़े श्रद्धालु, स्नान के साथ की पूजा अर्चना

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चंद्रग्रहण के अवसर पर ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल में बैठक कर पूजा अर्चना करते श्रद्? - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्तिक पूर्णिमा व चंद्रग्रहण के चलते मंगलवार को ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान किया तो वहीं पूजा अर्चना व दान-पुण्य भी किया।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा के चलते सुबह से ही ब्रह्मसरोवर पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर तक मेले जैसा माहौल बन गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में डुबकी लगाई तो वहीं दीपदान के साथ पूजा अर्चना भी की। शाम को भी पांच बजकर 27 मिनट पर चंद्र ग्रहण शुरू हुआ तो श्रद्धालुओं ने सरोवर के पानी में खड़े होकर जप-तप किया तो वहीं मोक्ष के बाद पूजा अर्चना की तो दान-पुण्य भी किया गया। उधर खंडग्रास चंद्रग्रहण के चलते शूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो गए और मोक्ष के बाद ही खोले गए। देवी-देवताओं के वस्त्र बदले गए तो पूजा अर्चना की गई।
श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुलिस रही अलर्ट
ब्रह्सरोवर पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देख पुलिस भी एकाएक ही अलर्ट हो गई। पुलिस की टीम सरोवर पर घूमती रही तो वहीं शरारती युवाओं को खदेड़ा, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित स्नान कर पूजा अर्चना कर सकें।
विज्ञापन

आस्था पूरी करने दिल्ली से पहुंचा : भूपेंद्र
रोहिणी, दिल्ली के सेक्टर 23 से पत्नी सरोज के साथ भूपेंद्र सिंह ब्रह्सरोवर तट पर पहुंचे। उन्होंने स्नान किया तो पूजा अर्चना भी की। उन्होंने बताया कि उन्हें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने की आस्था है और इसे पूरा करने के लिए यहां पहुंचे। स्नान व दानपुण्य के बाद उन्हें सुखद अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें