फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भजनों पर झूमे भक्त, संकीर्तन में छोटी बच्चियों ने दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्याम कॉलोनी में छोटी बच्ची को मां के स्वरूप में श्रद्धाभाव के साथ संकीर्तन स्थल प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्याम कॉलोनी स्थित महंत प्रभातपुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भगवती माता का संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। मां के भक्तों ने श्रद्धापूर्वक वंदना करके सेवाकार्य में योगदान दिया। प्रात: दुर्गा पूजन के बाद मुख्य यजमान पंडित द्वारिकाधीश पराशर परिवार द्वारा मां की दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इसके बाद शहर के विख्यात भजन गायक ओम भाई एवं सुभाष भाई ने महामाई का गुणगान किया। उनके भजनों पर संकीर्तन में मौजूद श्रोता झूम उठे। भक्तों को आशीर्वाद देने छोटी कन्याएं मां का स्वरूप धारण कर दरबार में पहुंची, जिसे देख श्रद्धालुओं ने उनका पूजन किया। मां की आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान सतीश शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें