शाहाबाद। पार्षद विजय कलसी के निवास स्थान पर खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडित रामकरण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाने के उपरांत संकीर्तन का शुभारंभ नीरज मेहंदीरत्ता ने गणपति वंदना गाकर किया। उसके बाद भजन गायकों में शुमार मृत्युंजय शास्त्री ने खाटू श्याम के भजनों से संकीर्तन में ऐसा समां बांधा कि संकीर्तन में उपस्थित श्रद्धालु झूमने नाचने पर विवश हो गए।
प्यारे दुलारे कन्हैया एवं लाडली सरकार मां राधा जू के भजनों पर कृष्ण भक्त भावविभोर दिखाई दिए। संकीर्तन के समापन के क्षणों में मृत्युंजय शास्त्री द्वारा गाए गए भजन ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है एवं तू कृपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगी पर श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम दरबार के समक्ष खूब नृत्य किया। पार्षद विजय कलसी ने बताया कि सभी सुखी रहें की भावना से उन्होंने संकीर्तन कराया है। खाटू श्याम बाबा की आरती के साथ संकीर्तन का समापन हुआ। इस मौके पर विधायक रामकरण, नगरपालिका के पूर्व प्रधान हरीश कवातरा, पार्षद सुनील बतरा विक्की, प्रभजीत सिंह तनेजा जीता, कुलवंत शर्मा, सन्नी कलसी सहित अन्य सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।