फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खाटू श्याम संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
बाबैैन। गांव जालखेड़ी में खाटू श्याम संकीर्तन का शुभारंभ करवाते मंडल प्रधान विकास शर्मा व अन्य।
विज्ञापन
बाबैन। गांव जालखेड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन के अवसर पर मंडल प्रधान विकास शर्मा की ओर से अपने निवास पर भव्य खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन

विकास शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रदेश में विकास कार्यों को नई दिशा मिली है। खाटू श्याम संकीर्तन का संचालन प्रसिद्ध भजन गायक अनिल शर्मा व उनके सहयोगियों की ओर से किया गया। उनकी ओर से प्रस्तुत भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संकीर्तन के दौरान गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने श्याम बाबा के जयकारों के साथ मुख्यमंत्री के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर लाडवा मंडल प्रधान शिव गुप्ता, बाबैन के सरपंच संजीव सिंगला गोल्डी, पूर्व सरपंच चेतन शर्मा, युवा मंडल प्रधान विकास सैनी माजरा, भीम बेरथला, किरण शर्मा, अनिल टाटकी, प्रदीप बिंट, सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दुनी चंद टाटका, नैब इशरहेडी, राय सिंह, दवेंद्र डीग, बलदेव शर्मा डीग, बख्तावर सिंह और सुखजोत कपुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें