फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Tue, 03 Feb 2026 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मासिक परिक्रमा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। स्वयं - फोटो : मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए कतार में लगे मरीज व तीमारदार।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा गोशाला सेवा समिति की ओर से ब्रह्मसरोवर की मासिक परिक्रमा का आयोजन किया गया। यह परिक्रमा स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से सर्वेश्वर महादेव मंदिर के सामने से प्रारंभ हुई। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु ठाकुर जी की पालकी के समक्ष भावविभोर होकर नृत्य करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


कृपा बिहारी जी की पावन पालकी के साथ प्रारंभ हुई ब्रह्मसरोवर परिक्रमा में राधा-कृष्ण भाव के भजनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला मंडल की ओर से प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बना दिया। परिक्रमा का समापन पुनः उसी स्थान पर हुआ, जहां ठाकुर जी की विधिवत आरती उतारी गई और भजनों का गायन हुआ।
प्रभातफेरियों व भागवत कथा का आयोजन

श्री कृष्ण कृपा गौशाला सेवा समिति के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि होली पर्व के उपलक्ष्य में 7 से 21 फरवरी तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन प्रातः पांच से सात बजे तक प्रभातफेरियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 25 फरवरी से 3 मार्च तक श्री कृष्ण कृपा गोशाला परिसर में गो सेवा को समर्पित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। सायंकाल तीन से छह बजे तक वृंदावन धाम से पधारे गोविंद मोद्गिल व्यासपीठ से भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे।
विज्ञापन

4 मार्च को फूलों की होली

4 मार्च को श्री कृष्ण कृपा गोशाला परिसर में होली उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख भजन रसिकों की ओर से राधा-कृष्ण भाव के भजनों का गायन होगा और भक्त फूलों की होली खेलकर पर्व को भक्तिमय आनंद के साथ मनाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें