फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यापीठ में भगवान श्री कृष्ण भजनों पर खूब झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुखारविंद से गीता का संदेश कुरुक्षेत्र की धरती पर दिया था। संगीतमय भगवान श्री कृष्ण के भजनों का पूरा दिन गुणगान हुआ।
विज्ञापन

भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमते नजर आए। हर वर्ष भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाने वाला जन्माष्टमी का पर्व जयराम विद्यापीठ में बेहद ही विशेष होता है। जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला के अनुसार मंदिरों के दर्शन करने व पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंधों का भी ध्यान रखा गया। जन्माष्टमी हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के अवतार के रूप में धरती पर जन्म लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें