कुरुक्षेत्र। शोभा यात्रा की अगुवाई करती 5100 कलशधारी महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की सबसे विशाल शोभायात्रा के साथ प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में शनिवार को नवरात्र आनंद महोत्सव के रूप में चैत्र नवरात्र उत्सव की भव्य शुरुआत हुई। माता रानी के दरबार को विदेशी फूलों से सजाया गया है। शोभायात्रा से पहले गणेश द्वार पर और 108 फुट ऊंचे विशेष स्वर्णिम रंग से रंगित गुंबद पर ध्वजारोहण किया गया। शोभायात्रा में मां भद्रकाली ज्योति रथ, 5100 कलशधारी महिलाएं, 1100 झंडे, 52 शक्तिपीठों के 52 चांदी त्रिशूल, 11 गोल ध्वज पताका, 101 विशेष जय मां छतरी, 11 गदा भी शोभायात्रा का आकर्षण बनी रही। वहीं 21 ढोल, पाइप बैंड बाजा, मां काली के आठ स्वरूपों को दर्शाते मां भवानी के विभिन्न रथ, सिंदूरी हनुमान, बाहुबली हनुमान के अलावा 26 रथों पर भारत माता, श्री गणेश, हनुमान, नवदुर्गा, लक्ष्मी जी, महाकाली जी, सरस्वती जी, महिषासुर मर्दिनी, राधा कृष्ण, यशोदा कृष्ण, अयोध्या धाम को दर्शाता राम दरबार रथ, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महिला शक्ति को दर्शाती विशेष झांसी की रानी झांकी शामिल रही।
कुरुक्षेत्र। शोभा यात्रा की अगुवाई करती 5100 कलशधारी महिलाएं। संवाद
कुरुक्षेत्र। शोभा यात्रा की अगुवाई करती 5100 कलशधारी महिलाएं। संवाद