फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इस्माईलाबाद के चार वार्डों में 99 लाख की लागत से शुरू हुए विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। भाजपा नेता जयभगवान शर्मा ने वीरवार को कस्बे के चार वार्डों से जुड़े 99 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन कर उन्हें शुरू करवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि हर नागरिक को सुविधा और सम्मान देना है। हर गली, हर वार्ड तक विकास की रोशनी पहुंचना, यही हमारा संकल्प है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर में 99 लाख से अधिक की लागत से विकास कार्य कर नगर की काया पलट की जाएगी। नगर के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का सशक्तिकरण ही उनकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर दो में स्थित जरनल श्मशान घाट पर 42 लाख की लागत से हॉल का निर्माण, बाउंड्री वाल, पेवर ब्लॉक और अन्य सुविधाओं का निर्माण एवं नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर तीन में स्थित अनुसूचित जाति श्मशान घाट का 32 लाख की लागत से नवीनीकरण किया जा रहा है, जिसमें टॉयलेट ब्लॉक, बाउंड्री वाल, पेंटिंग व पेवर ब्लॉक जैसी मूलभूत सुविधाएं शामिल हैं।
साथ ही वार्ड नंबर सात में जगदीश सैनी के घर से तरुण शर्मा के घर तक तथा श्रवण मिस्त्री से रमेश कंसल के घर तक की गली का निर्माण कार्य 10 लाख की लागत से शुरू किया गया। वार्ड नंबर पांच में संतोख सिंह लबाना से कुलदीप संधू के घर तक तथा अन्य गलियों का निर्माण 15 लाख की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका सचिव प्रिंस मेहंदीरत्ता, पार्षद रेशम सिंह, बलिहार सिंह, दीपक पपनेजा, प्रीतम सिंह, वीरभान पार्षद प्रतिनिधि तथा मनोनीत पार्षद चंद्रभान सैनी, अजय ढींगरा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नगर के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें