पिपली। ग्रामीणों की शिकायत सुनते उपाध्यक्ष सुमन सैनी। विज्ञप्ति
पिपली। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी बुधवार को क्षेत्र के गांव झिरबड़ी और गांव झिंवरहेड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर विकास कराया जा रहा है। इस दौरान उपाध्यक्षा ने ग्रामीणों की लिखित शिकायतें देखीं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्हें जो मांगें सौंपी गई हैं, शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी विधानसभा के सभी गांवों का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, बीएल-1 सतबीर मंगोली, बीएल-2 राजेंद्र शर्मा, सरपंच प्रीति, सरपंच प्रतिनिधि अमित और स्वर्ण सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।