फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आज शाहाबाद में निकलेगी विकसित भारत पदयात्रा

Fri, 21 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करने के लिए विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इन पद यात्राओं का आयोजन खेल मंत्रालय के माई भारत के माध्यम से किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। इसमें युवा से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक सभी मिलकर देश के इतिहास को याद करते हैं और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं। खासकर अमृत पीढ़ी यानी आज के युवाओं की भूमिका पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वय एवं मेरा युवा भारत की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने कहा इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया है, उसी भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। इस अभियान के जरिये युवाओं को एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्श अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। 21 नवंबर को शाहबाद में आर्य कन्या महाविद्यालय से शहीद उधम सिंह चौक से होते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तक विकसित भारत पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही युवाओं के बीच नशामुक्त भारत शपथ, संस्थानों में स्वदेशी मेलों का आयोजन, गर्व से स्वदेशी संकल्प भी दिलवाए जा रहे है। यात्राओं के दौरान योग एवं हेल्थ शिविरों के साथ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान से भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें