फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने निकले किशोर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
deth - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे में करंट की चपेट में आकर एक किशोर तड़पता रहा। मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने सप्लाई बंद की पर किशोर को बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कोहलापुर निवासी 14 वर्षीय विशाल पुत्र रघुबीर सिंह रविवार शाम घर से खेलने के लिए बस अड्डे की ओर गया था। इसी बीच एचडीएफसी बैंक के पास बिजली ट्रांसफार्मर के खंभे के साथ लगी अर्थिंग की तार विशाल की बाजू से छू गई। ग्रामीणों ने जब उसे करंट से तड़पते देखा तो इसकी सूचना तुरंत कुछ दूरी पर काम कर रहे बिजलीकर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने ट्रांसफार्मर की सप्लाई बंद कर विशाल को बिजली की तार से अलग किया। हालांकि इस दौरान विशाल ने दम तोड़ दिया।
वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे राजकुमार ने बताया कि बच्चे की मौत अचानक बिजली ट्रांसफार्मर की अर्थिंग तार की चपेट में आने से मौत हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चार बहनों का सबसे छोटा भाई था विशाल
विशाल चार बहनों का सबसे छोटा भाई था, जो गांव के ही राजकीय विद्यालय में कक्षा छठी में पढ़ रहा था। जानकारी के अनुसार विशाल की सबसे बड़ी बहन रीना व सीमा की शादी हो चुकी है, जबकि उसकी दो अन्य बहनें अंजू व शारदा घर के कामों में हाथ बटाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें