फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंत्री के आश्वासन के बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। अनाज मंडी मजदूर रुमल की चाकू मारकर हत्या के चार दिन बाद भी परिजनों की आस मंत्री व पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर ही टीकी हुई है। चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान व उनका कोई सुराग तक नहीं जुटा पाई है। सीआईए-1 और थाना सदर की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस मामले को जल्द सुलझाने के लिए साइबर सेल की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन

मामले में पुलिस अब तक परिजनों को सिर्फ भरोसा देने तक ही सिमटी हुई है। वहीं सोमवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी भी परिजनों से मिले थे लेकिन इसके बाद भी सोमवार व मंगलवार को पुलिस के हाथ खाली रहे। पुलिस पूरे दिन सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में व्यस्त रही और 150 से भी ज्यादा कैमरों को जांचने का दावा किया। इस दौरान पुलिस ने अहम सुराग मिलने का दावा किया है।
पुलिस की पूछताछ में परिवार ने किसी पर शक जाहिर नहीं किया, इसलिए पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। वहीं हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों ने शनिवार को नेशनल हाईवे पर मलिकपुर बस अड्डे पर जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे डीएसपी निर्मल सिंह ने जाम खुलवाया और बुधवार तक का समय मांगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में हत्या, साजिश और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सदर प्रभारी जगदीश कुमार का कहना है कि पुलिस की टीमें आरोपियों को काबू करने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। रोड पर हत्या के समय कई बाइकें निकली हैं। इसलिए अभी सीसीटीवी में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हत्या के आरोपी कौन हैं। पुलिस संदिग्धों को राउंड-अप कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें