फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाकियू के साथ के बावजूद उम्मीद तक नहीं पहुंच पाए अभय चौटाला, दूसरी बार हारे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला इस चुनाव के मैदान में दूसरी बार उतरे थे लेकिन इस बार भी उनका प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा। यहां तक कि वर्ष 2004 के चुनाव का बदला लेना तो दूर इस बार वे भाजपा के नवीन जिंदल के आसपास भी नहीं पहुंच पाए और करीब 78 हजार 708 हजार वोट ही हासिल किए। हालांकि वे तीसरे स्थान पर रहे है, लेकिन जीत के लिहाज से भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट का साथ भी उनके काम नहीं आया।
विज्ञापन


अभय चौटाला इससे पहले साल 2004 में भी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। उस चुनाव में कांग्रेस के नवीन जिंदल सांसद चुने गए थे। अभय चौटाला को 201769 वोट मिले थे और वे नवीन जिंदल से 1,60,238 मतों से हार गए थे। इसी तरह से 2019 में अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने भी लोकसभा का चुनाव लड़ा था और उन्हें करीब 60 हजार वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें