फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गाय ने दिया 13 किलो 300 ग्राम दूध

Fri, 28 Aug 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुर्तजापुर के डेरा चंडीगढ़ फार्म के प्रगतिशील पशुपालक शीशपाल की देसी गाय ने दूध प्रतियोगिता में 20 हजार रुपये का इनाम जीता है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता पशुपालन उपनिदेशक डॉ. धर्मेंद्र और एसडीओ जयनारायण शर्मा की देखरेख में हुई थी। मुर्तजापुर पशु अस्पताल में कार्यरत सतपाल ने बताया कि प्रदेश सरकार देसी गाय के संरक्षण पर जोर दे रही है।
विज्ञापन


इस नस्ल की गाय में बीमारी भी कम आती है और इसके दूध का सेवन करने वाले भी बीमारियों से लड़ने में बहुत हद तक सक्षम होते हैं।

उन्होंने बताया कि शीशपाल की देसी गाय ने 13 किलो 300 ग्राम दूध दिया। पशुपालन विभाग की योजना के अनुसार छह से आठ किलो दूध देने वाली देसी गाय को 10 हजार रुपये, आठ से 10 किलो तक 15 हजार रुपये और 10 किलो से अधिक पर 20 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है। यह योजना सिर्फ देसी गाय के लिए है। इस अवसर पर राजेश कुमार, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें