फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने लापता किशोर को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। परिजनों से किशोर को मिलवाते सेवादार। ​स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने बिहार से लापता एक मानसिक रूप से कमजोर किशोर को घायल अवस्था में उपचार करवाकर उसके परिजनों से मिलवाया। परिजनों ने अपने बेटे सवीन कुमार के सकुशल मिलने पर सेवादारों का आभार जताया। सेवादार लाल सिंह को उमरी चौक पर एक चोटिल किशोर मिला। उसकी बाजू टूटी हुई थी और वह दर्द से कराह रहा था। सेवादार उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद पट्टी करवाई गई। उसे खाना खिलाया और नहलाया भी गया। कुछ राहत मिलने पर किशोर ने अपने घर का पता बताया। सेवादारों ने बिहार के दरभंगा में उसके परिवार से संपर्क किया और गत दिवस सवीन को परिवार को सौंपा। किशोर कई दिनों से बिछड़ा हुआ था, जिसकी तलाश में परिवार लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें