फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया अभियान का आगाज

विज्ञापन
लघु सचिवालय के सभागार में एलबेंडाजोल की गोली खाते उपायुक्त मुकुल कुमार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। उपायुक्त मुकुल कुमार ने स्वयं एलबेंडाजोल की गोली चबाकर राष्ट्रीय कृमि दिवस के अभियान का आगाज किया। इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक से 19 साल के दो लाख 90 हजार 335 बच्चों और 20 से 24 साल की 14 हजार 888 महिलाओं सहित कुल तीन लाख पांच हजार 223 बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की गोली दी जाएगी।
उपायुक्त मुकुल कुमार शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति व माप अप दिवस को लेकर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों की एक संयुक्त बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 से 26 मई को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और 27 से 29 मई को मॉप अप दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस दिन एक से 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को कृमि मुक्त करने के लिए एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाए। बच्चों को खाली पेट गोली न खिलाई जाए ताकि उन्हें उल्टी जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर छह महीने में आयोजित किया जाता है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली खिलाए तथा दो से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी गोली खिलाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि बच्चे गोली चबाकर खाएं। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीसकर खिलाई जाए। एलबेंडाजोल की गोली जिले के 223 स्कूलों में खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र को एनीमिया फ्री बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा। बच्चों और महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए सबसे पहले उनकी दिनचर्या और खानपान में बदलाव लाना होगा। उपायुक्त मुकुल कुमार ने स्वास्थ्य विभाग को आगामी सप्ताह में लघु सचिवालय में बूस्टर डोज लगाने के लिए विशेष शिविर लगाने के आदेश दिए। कहा कि विभाग जल्द से जल्द बूस्टर डोज लगवाना सुनिश्चित करे। राजकीय और निजी स्कूलों में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें