कैथल। जिला पुलिस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को लाइसेंसी हथियार नजदीकी पुलिस थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलर के पास जमा करवाने के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि चुनाव को शांतिपूर्वक, निष्पक्ष और भय मुक्त वातावरण में संपन्न करवाने के उद्देश्य से लाइसेंस धारक अपना हथियार बिना किसी देरी के नजदीकी थाने या प्राधिकृत शस्त्र डीलरों के पास जमा कराएं। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।