फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने का आरोपी पकड़ा

Sat, 23 Mar 2024 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जेल में तलाशी के दौरान मिले मोबाइल का प्रयोग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी उर्फ अर्जुन निवासी डेहा बस्ती शाहाबाद उस मोबाइल का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि सात जुलाई 2021 को सीआईए-एक व जिला जेल के अधिकारियाें ने संयुक्त रूप से जिला जेल में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें बंदी संजू उर्फ गांधी निवासी सावंला व सौरभ शर्मा निवासी अमीन से सिम कार्ड समेत मोबाइल बरामद हुआ था। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया था कि इस मोबाइल को सन्नी उर्फ अर्जुन भी प्रयोग करता है। मामले की जांच करते हुए सीआईए-एक ने आरोपी सन्नी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें