फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने कसी कमर, 1200 जवानों की होगी तैनाती

Sat, 15 Nov 2025 05:50 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 दिन तक चलने वाले महोत्सव को लेकर जहां पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहेंगे तो वहीं यातायात को लेकर प्लान तैयार किया गया है जिससे कि शहर का यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
विज्ञापन
नीतीश अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके, इसके लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। महोत्सव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व निगरानी रहेगी, इसके लिए 10 डीएसपी के नेतृत्व में 1200 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जो चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। यहीं नहीं 21 बाइक राइडर भी महोत्सव में उतारे गए हैं। शनिवार को महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 21 दिन तक चलने वाले महोत्सव को लेकर जहां पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहेंगे तो वहीं यातायात को लेकर प्लान तैयार किया गया है जिससे कि शहर का यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर करीब 21 राइडर और पीसीआर को तैनात किया गया है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने और महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एक नया प्रयास शुरू किया है, जिसमे ऑटो और ई-रिक्शा के लिए एक स्टैंड बनाया गया है तथा एक रूट तय किया गया है। शहर के बाहरी क्षेत्र में 17 और ब्रह्म सरोवर के आसपास करीब 16 नाके लगाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों को डाइवर्ट किया जाएगा।
 

विज्ञापन


ब्रह्मसरोवर के परिसर में 200 सीसीटीवी से नजर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महोत्सव के दौरान ब्रह्म सरोवर के आसपास क्षेत्र में करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा जो 24 घंटे महोत्सव में शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शरारती तत्व भीड़ में हुटिंग से आमजन को परेशान करने वाले किसी भी शरारती तत्व को मेले क्षेत्र में नहीं घुसने दिया जायेगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतीक गहलोत, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार, उप पुलिस अधीक्षक शाहाबाद राम कुमार, उप पुलिस अधीक्षक पिहोवा निर्मल सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अंबाला रमेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक बिलासपुर हरविंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक एचएपी परमजीत, उप पुलिस अधीक्षक एचएपी देवेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक लाडवा रणधीर सिंह व जिले व दूसरे जिलों से आए पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें