फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सुबह छाया घना कोहरा, दिन में खिली धूप से बढ़ा तापमान

Sun, 22 Feb 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुबह के समय छाई हल्की धुंध में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मौसम में बदलाव का असर शनिवार को भी दिखाई दिया। अल सुबह से लेकर करीब साढ़े आठ बजे तक गहरा कोहरा छाया रहा, जिसमें महज 15 मीटर तक की दृश्यता बनी रही। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

वहीं दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ गया। धूप खिली तो कोहरा छटा, जिसके बाद पारा भी बढ़ने लगा। 27 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम व 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शाम तक धूप खिली रही, जिससे गर्मी का भी एहसास हुआ। वहीं 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली। आज रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री तक दर्ज किया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ममता का कहना है कि अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहेगा तो वहीं तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा।
वहीं कृषि उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि फिलहाल रात के समय तापमान में ठंडक है, जिसके चलते बढ़ती गर्मी का गेहूं की फसल पर ज्यादा असर पड़ने की कोई संभावना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें