फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर रोष जताते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने कौशल रोजगार निगम को भंग करने और प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनर्स व बेरोजगार युवाओं के 11 सूत्री मांग पत्र के समर्थन में प्रदर्शन लघु सचिवालय के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही नारेबाजी करते हुए प्रशासन को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रधान ओम प्रकाश ने किया। संघ के महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने पिछले आठ साल में कर्मचारियों की एक भी समस्या का समाधान नहीं किया। यही नहीं वह अपने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र के वादों से भी मुकर गई। सरकार केवल नव-उदारीकरण की नीतियों को लागू कर सार्वजनिक सेवाओं का तेजी से निजीकरण करने पर तुली हुई है। हर दिन छटनी ग्रस्त कर्मियों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। सरकार ने जिन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में तालियां व थालियां बजवाई थी उन्हें भी नौकरी से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेठी ने कहा कि सरकार ने आज तक रेगुलराइजेशन की पॉलिसी नहीं बनाई। उल्टे 2014 की पॉलिसी को भी कोर्ट में उलझा कर रख दिया। कच्चे कर्मचारी को पक्का करने व समान काम समान वेतन की मांग से ध्यान हटाने के लिए कौशल रोजगार निगम का गठन कर दिया। इससे जहां पक्की भर्ती के अवसर खत्म कर दिए वहीं ठेका प्रथा और मजबूत कर दी है। अब कच्चा कर्मचारी जिंदगी भर पक्का नहीं होगा। बेरोजगार युवाओं के पक्की नौकरी के अवसर खत्म किए जा रहे हैं। 32 से ज्यादा भर्तियां रद्द हो चुकी हैं। बर्खास्तगी व छंटनी लगातार जारी है। इस दौरान कृष्ण नैन, दयानंद, आनंद सिंह, संदीप नरवाल, राजविंदर चंदि, बलवान सिंह, हेमराज, भीम सिंह, रानी देवी, राजेश, विकास, सुरेंद्र, सुरेश चंद, राकेश, सुरेश, मदन गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें