फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: इलेक्ट्रिक बसों में बस पास की सुविधा शुरू करने की मांग

Sat, 21 Feb 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इलेक्ट्रिक बसों में विद्यार्थियों के लिए पास सुविधा लागू करने की मांग के लिए छात्र नेताओं ने रोष जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मांग पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो सभी विद्यार्थी मिलकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए सरकारी इलेक्ट्रिक बसों में छात्र पास सुविधा तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन

छात्र नेता भारत बराड़, विक्रम और सचिन योगी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सरकारी बसें जनता के टैक्स से संचालित होती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सस्ती और सुलभ यात्रा सुविधा देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है। छात्र नेताओं ने तर्क दिया कि जब न्यायालय के आदेशानुसार निजी बसों में छात्र पास सुविधा लागू की जा सकती है, तो सरकारी इलेक्ट्रिक बसों में इसे प्राथमिकता के आधार पर लागू न करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं लंबी दूरी तय कर पढ़ाई के लिए आते हैं। बढ़ते किराए के कारण विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जिससे कई छात्रों की नियमित उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें