जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि जब तक गो माता को राष्ट्रीय सम्मान अर्थात राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं मिल जाता है वह चैन से बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जग ज्योति दरबार के श्रद्धालुओं एवं संत महापुरुषों से उन को सहयोग मिल रहा है। गो माता को राष्ट्रीय सम्मान के लिए उन का अभियान निरंतर जारी है।
महंत ने देश के अन्य राज्यों की संस्थाओं व संतों से भी अभियान में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि गौ माता को राष्ट्रीय सम्मान अर्थात राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या रोकने के लिए गौ सम्मान आह्वान पूरे देश में अभियान चल रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों से संत, महंत और गौ भक्त सहयोग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए। गो सेवा और सुरक्षा : देश में गौ हत्या पूरी तरह बंद हो, गो वंश सुरक्षित रहे और गायों के लिए उचित अनुदान व संरक्षण की व्यवस्था हो। सरकार द्वारा मांगें न माने जाने पर मार्च 2026 में हजारों संत और करोड़ों गौ भक्त अनिश्चितकालीन धरना देने की तैयारी में हैं। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, विजय राठी, अक्षय राठी व मनप्रीत सिंह आदि मौजूद मौजूद रहे।