फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अनाजमंडी की समस्याओं के समाधान की मांग

Tue, 15 Sep 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
बाबैन। मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह को मांगपत्र सौंपते अनाजमंडी एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
बाबैन। अनाजमंडी के आढ़तियों का शिष्टमंडल सोमवार को मंडी एसोसिएशन के प्रधान एवं चेयरमैन की अगुवाई में राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने समस्याओं पर बातचीत की और नई अनाजमंडी बाबैन की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन ने इनके शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रधान विनोद सिंगला ने कहा कि नई अनाजमंडी 12 माह संचालित होती है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर मंडी में अंधेरा छा जाता है। किसानों और आढ़तियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मंडी का कार्य भी प्रभावित होता है। मांग उठाई कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में प्रकाश एवं अन्य आवश्यक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए मंडी में 82 केवीए का डीजी सेट जनरेटर उपलब्ध कराया जाए।

बताया गया कि मंडी में तीन कॉमन फड़ बने हैं, जो लगभग 20 वर्ष पुराने हैं। वर्तमान में उनकी हालत काफी जर्जर है। किसानों एवं आढ़तियों की सुविधा को देखते हुए तीनों फड़ों का नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की। सिंगला ने कहा कि मंडी में बने दो कवर्ड शेड भी काफी पुराने हो चुके हैं। इनकी चादर खराब हो गई। फर्श भी पुराना होने के कारण कई जगहों से टूट गया। बरसात के दौरान यहां किसानों एवं आढ़तियों को परेशानी होती है। दोनों कवर्ड शेड की पुरानी चादरों को बदलकर नई चादर लगाने तथा नए सिरे से फर्श बनवाने की मांग की उठाई। इस अवसर पर उपप्रधान सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, सचिव गुरमीत सिंह, जितेंद्र गर्ग, विशाल कालड़ा, निरंजन रामपुरा, धर्मवीर सुनारियों, मंदीप खुराना, बलकार सिंह और आदित्य दहिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

मंडी के सामने पड़ी खाली जगह पर लगे ब्लॉक : लाभ सिंह

चेयरमैन लाभ सिंह ने कहा कि मंडी में पुराने गोदाम को हटाकर नया कवर्ड शेड बनाया जाना चाहिए। मंडी में फसल रखने के लिए अतिरिक्त जगह उपलब्ध हो सकेगी। मौसम के दौरान किसानों की फसल डालने के लिए जगह की कमी को देखते हुए मंडी के सामने पड़ी खाली जगह पर ब्लॉक या सीसी का फर्श बनवाने की मांग की। धान के मौसम में इस स्थान का उपयोग किया जा सकेगा। शिष्टमंडल ने मुख्य प्रशासक से मंडी की समस्याओं का जल्द समाधान कराने की पुरजोर मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें