फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश के सभी गुरुद्वारा साहिबान के बेहतर प्रबंधन के लिए ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट बनाने की मांग की गई है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने लद्दाख से इस अभियान की शुरुआत की है। कमेटी ने लद्दाख के उपराज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने लेह के आयुक्त सरदार सूरवीर सिंह से मुलाकात कर ऑल इंडिया गुरुद्वारा एक्ट की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया। झींडा ने इस एक्ट को समय की मुख्य आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि कमेटी इस मांग को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में चरणबद्ध अभियान चलाएगी। आने वाले समय में सभी सांसदों, मुख्यमंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को मांग पत्र सौंपे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें