फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरुद्वारा मंजी साहिब के बाहर सफाई करवाने की रखी मांग

Sun, 10 Aug 2025 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर सेवक सभा की एक विशेष बैठक बलिहार सिंह खालसा की अध्यक्षता में बराड़ा रोड स्थित राणा शटरिंग पर आयोजित हुई।
विज्ञापन

बैठक के बाद प्रवक्ता जगदेव सिंह गाबा ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज का 350वां शहीदी दिहाड़ा बड़े स्तर पर मनाया जाएगा, जो लोकल संगत के सहयोग से संपन्न होगा। उन्होंने चिंता जताई कि ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के बाहर एक समुदाय के कुछ लोगों ने गंदगी फैलाई हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में सभा के सदस्य नगरपालिका प्रधान गुलशन कवात्रा और सचिव से मिलकर शहीदी समागम से पहले सफाई करवाने का अनुरोध करेंगे।
सभा के सदस्य मनजीत सिंह खालसा, हरविंदर सिंह बिंद्रा और सुखबीर सिंह बिट्टा ने जानकारी दी कि इस अवसर पर गुरु का लंगर तैयार करवाने, बांटने तथा जोड़ा घर की सेवा के लिए संगत की ड्यूटी तय कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें