फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निर्माण शाखा में तैनात दो अधिकारियों को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने एक्सईएन पंकज शर्मा और बुरहान अहमद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही चेतावनी दी है कि शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 26 नवंबर को रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
जिला प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि ज्ञापन में पंकज शर्मा की नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं। संगठन का कहना है कि निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष होने के बावजूद 52 वर्ष की उम्र में उनकी नियुक्ति किस सरकारी आदेश के तहत की गई। इसके अलावा 16 जून 2023 को एसीबी द्वारा उन्हें एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े जाने और अंबाला में एफआईआर दर्ज होने का हवाला देते हुए पूछा गया है कि उन्हें दोबारा उसी पद पर किस आधार पर बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने दोनों अधिकारियों को निर्माण शाखा से हटाकर दूसरे विभाग में भेजने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। दिनेश कुमार के अनुसार, इस संबंध में 5 नवंबर को भी शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने संगठन के उपाध्यक्ष नौशाद अली को परेशान करने का आरोप भी लगाया। नौशाद अली ने भी कहा कि उन्हें परेशान किया जा रहा है। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से नियुक्ति और बहाली के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
-
ज्ञापन मिल गया है। शिकायत को संबंधित विभाग के पास भेज दिया गया है।
- प्रो. वीरेंद्र पाल सिंह, कुलसचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें