शाहाबाद में एक हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि उसके तीन दोस्त घायल हो गए। ये सभी दिल्ली से जन्मदिन मनाने के लिए कुल्लू मनाली जा रहे थे। जिस युवक की मौत हुई है, उसी का जन्मदिन था। मृतक की पहचान दिल्ली के रहने वाले सुमित कुमार के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जियालाल ने बताया कि कार सवार चार युवक दिल्ली से कुल्लू मनाली जा रहे थे। इनमें शामिल दिल्ली के सुमित का जन्म दिन था जबकि तीन उसके दोस्त थे। ये सभी शाहाबाद पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक की चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिसमें उनकी कार घुस गई। इस हादसे में सुमित कुमार की मौके पर मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए, जिन्हें फिलहाल अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।