फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली पुलिस का हवलदार बदमाशों के साथ मिला, पूंडरी से धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुर्तजापुर गांव के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाशों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस जांच में नए खुलासे होने लगे हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का हवलदार भी शामिल पाया गया है। आरोपी की पहचान कैथल के जखौली निवासी अजय के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने कैथल के पूंडरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर उसके दिल्ली पुलिस में तैनात होने की पुष्टि नहीं की है लेकिन उसके सेवा रिकॉर्ड और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने लूट, फिरौती और हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई हुई थी। मुख्य आरोपी विशाल और निखिल ने जर्मनी में रहते हुए आपराधिक गतिविधियों का खाका तैयार किया था। निखिल करीब एक माह पहले जबकि विशाल छह जून को जर्मनी से डिपोर्ट होकर भारत लौटा था, इसके बाद दोनों ने अपने पुराने साथियों से संपर्क कर गिरोह को सक्रिय किया।
डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने करनाल में दो और पंजाब में एक हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों से पूछताछ व वारदात को अंजाम देने की जगहों की निशानदेही करवा रही है। घायल विशाल का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12 जून को अंबाला के टैक्सी चालक मंजीत से किराए पर कार लेकर गन प्वाइंट पर वाहन लूट लिया था। इस वारदात में विशाल, लविश उर्फ लाडी, रोहित कुमार और कमलजीत उर्फ कमली शामिल थे। निखिल ने वारदात के लिए हथियार उपलब्ध करवाए थे। इसी हथियार का इस्तेमाल पुलिस पर फायरिंग में भी किया गया।

सोमवार तड़के मुर्तजापुर के समीप सीआईए-दो की टीम बदमाशों की तलाश में पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस पर दो राउंड फायर किए थे। जवाबी कार्रवाई में विशाल के पैर में गोली लगी थी जबकि उसका साथी लविश मौके पर ही काबू कर लिया गया। पुलिस ने मौके से 32 बोर की पिस्टल और चार खाली खोल बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें