फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की डीएलएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं का आयोजन 30 जुलाई से 22 अगस्त तक जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। यह परीक्षाएं दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उपायुक्त शांतनु शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षाओं का सुचारू रूप से संचालन करवाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 30 जुलाई से 22 अगस्त तक दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक जारी रहेंगे। इस अवधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र की 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीन भी बंद रखी जाएगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें