फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव भारतीय संस्कृति के चित्त और चिंतन की दिव्य स्मृति : डॉ. मिश्र

Tue, 10 Nov 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मातृभूमि सेवा मिशन परिसर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते विद्यार्थी। आयोजक
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दीपावली भारतीय संस्कृति का अनमोल पर्व है। इतिहास, धर्म, अध्यात्म और सामाजिक सौहार्द के जीवन मूल्य समाहित हैं। दीपोत्सव धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक स्वाभिमान, आर्थिक मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह विचार मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने रखे। वह दीपोत्सव की वर्तमान भारत में प्रासंगिकता विषय पर पांच दिवसीय कार्यक्रम के तीसरे दिन संबोधित कर रहे थे। इस दाैरान शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने दीपोत्सव पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनुष्य की महानता धन के साथ उसके श्रेष्ठ विचारों, संवेदनशीलता और समाज के प्रति योगदान से तय होती है। अज्ञान का अंधकार कितना भी गहरा हो, विवेक और पुरुषार्थ का छोटा-सा दीपक भी उसे दूर कर सकता है।
समाजसेवी एवं व्यवसायी मनोज वर्मा, पवन छाबड़ा, प्रवासी भारतीय सुरेंद्र महाजन और समाजसेवी गुलाब सिंह विशेष रूप से पहुंचे और दीपावली के महत्व पर बात रखी। विद्यार्थियों को उपहार वितरित किए। इस अवसर पर भागवत स्वरूप, सुरेंद्र कुमार, मोना छाबड़ा, दया रानी, शिवानी वर्मा, प्रियम वर्मा, चिराग, समर और प्रतिज्ञा सहित अन्य मौजूद रहे। ंसवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें