फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 90 किग्रा वर्ग में दीपांशु कुमार जीते, एमकेयूजी के धवल भरतभाई तर्सारी को हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक दूसरे को पंच मारते मुक्केबाज। संवाद - फोटो : सड़क हादसे में मासूम की हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के प्रीलिमिनरी मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 85-90 किलोग्राम वर्ग में खेले गए मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। एमडीएसयूए के दीपांशु कुमार ने एमकेयूजी के धवल भरतभाई तर्सारी को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट के जरिए हराकर जीत हासिल की। वहीं एमएसबीयूबी के नरेश चौहान और पीआरएसयूपी के आरुष सतीश पांडे ने अपने-अपने मुकाबले वॉकओवर से जीते।
विज्ञापन

इस प्रतियोगित में जीकेडीयूएच के हर्षित नेगी ने सीयूओजे के माजिद अहमद को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। डीआरएलएयू के पियूष राज यादव ने यूओएमएस के भुवन डी.पी. को 5-0 के अंतर से मात दी। अन्य मुकाबलों में आरजीएनआईवाई के मोहम्मद हिशाम, एडब्ल्यूपीएस के नमन मिश्रा, एसपीपीयूपी के मयूर जयराम बोरहाडे और डीबीएटीयू के संग्राम बालू मुले ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई। चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयलों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और अगले दौर में मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। चैंपियनशिप आठ मार्च तक चलेगी, जिसको लेकर खिलाड़ियो में उत्साह बना हुआ है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी खिलाड़ी अगले राउंड में पहुंचे : राजेश
इस चैंपियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के 10 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में हिस्सा लिया था। सभी खिलाड़ी अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की तैयारी अच्छी है और इस बार प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एक दूसरे को पंच मारते मुक्केबाज। संवाद- फोटो : सड़क हादसे में मासूम की हुई मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें