फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डीग को जल्द मिलेगी खेल परिसर और सामुदायिक केंद्र की सौगात

Sun, 08 Mar 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते फरियादी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। ग्राम पंचायत की ओर से दो से तीन एकड़ जमीन उपलब्ध कराने पर युवाओं के लिए खेल प्रांगण की सौगात दी जाएगी। गांव में सामुदायिक केंद्र के लिए घोषित की अनुदान राशि जल्द ही ग्राम पंचायत को उपलब्ध करा दी जाएगी। साथ ही सामुदायिक केंद्र का निर्माण भी जल्द ही शुरू होगा। सोमवार से प्राइमरी स्कूल डीग में एक ओर टीचर की डयूटी लगाई जाएगी। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होगी।
विज्ञापन

अभी तक डीग के प्राइमरी स्कूल में 66 बच्चों को पढ़ाने के लिए केवल एक ही शिक्षक है। उपायुक्त विश्राम मीणा ने शिक्षा विभाग को सोमवार से एक ओर शिक्षक गांव भेजने के निर्देश दिए। गांव डीग के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की 50 शिकायतें पहुंची, इनमें से 20 पेंशन और परिवार पहचानपत्र व 15 प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना की थी। उपायुक्त ने अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। उन्होंने विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं बारे जानकारी ली।


उपायुक्त ने खेल ग्राउंड की मांग को पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पंचायत की जमीन पर युवाओं के खेलने, ग्रामीणों के सैर करने की व्यवस्था की जाएगी। खेल मैदान को पंचायत के सहयोग से पूरा किया जाएगा। सामुदायिक केंद्र के निर्माण को पूरा कराने को मुख्यमंत्री की ओर से मंजूर की गई पांच लाख रुपये की ग्रांट मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की तीन दिन में एटीआर बनाकर भेजने के निर्देश दिए। सरपंच नेहा देवी ने सहभागिता की।
विज्ञापन

- इन विभागों ने लगाएं शिविर
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में बैंक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, क्रीड, खाद्य आपूर्ति विभाग, यूएचबीवीएन, एसडीएम कार्यालय, वन विभाग ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लाभ लेने के लिए मौके पर ही ग्रामीणों के आवेदन भी कराएं।

- चार ने लगवाएं सोलर सिस्टम
सोलर सिस्टम लगवाने पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन किलोवाट पर 78 हजार की सब्सिडी दी जा रही है। डीग से 10 आवेदन आए। चार घरों पर सोलर सेट लग चुके जबकि छह की फाइल प्रोसेस में हैं। एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बताया कि योजना के तहत सोलर सेट लगवाया है। पिछले चार महीनों से करीब पांच हजार से ज्यादा का बिल शून्य आने लगा है। सरकार ने 15 दिनों में ही सब्सिडी के पैसे खाते में भेज दिए थे।
- उपायुक्त से लगाई समाधान की गुहार
उपायुक्त के सामने बिजली विभाग के संबंध में देवी शरण, जसमिंद्र सिंह, कमलेश, रमेश ने शिकायत देकर समाधान की गुहार लगाई। परिवार पहचानपत्र में विभिन्न त्रुटियां को ठीक कराने के लिए रविना कौशिक, निर्मला, रजत, पेंशन लगवाने के लिए केला देवी, निर्मला देवी, हरबंस कौर, ज्ञानो देवी, शिमला, रविंद्र कौर, संतोष, विक्रम सिंह लिखित में शिकायत दी। पीएम आवास का लाभ प्राप्त करने के लिए सतीश, सुनीता, जोगिंद्रो, संदीप, सलोचना, महक रानी सहित अन्य लोगों ने अपनी शिकायत जाहिर की।
विज्ञापन

शाहाबाद। प्रशासन के समक्ष अपनी समस्या रखते फरियादी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें