फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हरिपुर बड़ाम में प्रकाशोत्सव को समर्पित सजाया नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित महान नगर कीर्तन शनिवार को गांव हरिपुर बड़ाम में सजाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया में शुरू हुए इस नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की।
फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पालकी के साथ-साथ बड़ी संख्या में संगत चलती रही। इस दौरान गुरबाणी कीर्तन का दौर जारी रहा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा सिंह सभा के साथ जुड़ी सिख संगत के सहयोग से निकाला गया और नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार शाहाबाद के साहिबजादा फतेह सिंह गतका अखाड़ा की टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिख मार्शल आर्ट का प्रदर्शन कर रहे सिख योद्धाओं के इन हैरतअंगेज करतबों ने सभी को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। नगर कीर्तन में शामिल संगत की सेवा करने के लिए जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें