फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सन्निहित सरोवर में स्नान करने गए साधु की डूबने से मौतDeath of a monk who went to bathe in the contiguous lake

विज्ञापन
विज्ञापन
सन्निहित सरोवर में नहाने उतरे एक साधु की डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर सुभाष मंडी चौकी पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कराई, मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रख दिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकार वीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक साधु स्नान करने के लिए सन्निहित सरोवर में उतरा था। बताया जा रहा है कि वह रेलिंग से आगे चला गया, मगर उसके बाद ऊपर नहीं आया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने सरोवर के पास पड़े साधु के बैग की भी जांच की ताकि उसकी शिनाख्त हो जाए। उन्होंने आसपास भी पूछताछ, जिसमें पता चला कि साधु सरोवर के आसपास ही रहता था, मगर मांग कर गुजारा करता था। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें