फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक रूप से परेशान युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव ज्योतिसर के पास सरस्वती फीडर नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ। नहर में बहते शव को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम के जरिए शव को निकलवाया। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के साथ पुलिस को नहर से एक बैग भी बरामद हुआ। जांच करने पर एक आधार कार्ड और अंबाला के सरकारी अस्पताल का कार्ड मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्ड पर लिखे पते पर संपर्क साधा, तो पता चला कि उक्त शव अंबाला के डडवाना के रहने वाले 31 वर्षीय युवक अवतार सिंह का है। सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन ज्योतिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचे। अवतार सिंह के बड़े भाई भूपेंद्र सिंह ने शव की शिनाख्त एलएनजेपी स्थित शव गृह में की। उन्होंने पुलिस को बताया कि माता-पिता का देहांत होने के बाद से अवतार मानसिक रूप से परेशान रहता था। वीरवार को पूंडरी स्थित अपनी बहन के घर आया था। परिजनों का मानना है, शुक्रवार सुबह अपनी बहन के घर से अंबाला जाने के लिए निकला होगा। मानसिक स्थिति खराब होने के चलते संभवत: उसने शुक्रवार सुबह ही नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें