फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थीम पार्क से मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के थीम पार्क से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय नितिन निवासी आकाश नगर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नितिन नशा किया करता था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को थीम पार्क में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे युवक के पिता व साले ने उसकी शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार नितिन सुबह करीब पांच बजे काम पर जाने के लिए निकला था। नितिन नशे का सेवन करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। उधर, पुलिस को ब्रह्मसरोवर परिसर से भी एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने उसकी शिनाख्त का प्रयास किया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें