फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सड़क किनारे मिला प्रवासी मजदूर का शव, हादसे की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान रोपाई करने के लिए आए एक प्रवासी मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला है, जिसके पीछे काेई सड़क हादसे की आशंका जताई जा रही है।गुरमीत निवासी गामड़ी जाटान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके खेत में धान की रोपाई के लिए बिहार से प्रवासी मजदूरों की टोली आई थी, जो खेत में बने कमरे पर ही रहती थी। 11 जुलाई को धान रोपाई का काम पूरा होने के बाद उसने 11 मजदूरों की इस टोली के ठेकेदार को मजदूरी का हिसाब कर दिया था। ये मजदूर अगले दिन दोपहर बाद अपने घर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पर चले गए थे। उनका ठेकेदार गांव लुखी की ओर चला गया था। अगले दिन सुबह वह खेतों की ओर जाने लगा तो सड़क किनारे वह पड़ा मिला, जिसके सिर से खून निकला हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। आशंका है कि रात को किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें