लाडवा। पुराने डाकखाने के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से शिनाख्त करवाई। मृतक की पहचान निर्मल सिंह 56 वर्ष निवासी निवारसी के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के बेटे की बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया।
मृतक के बेटे शुभम ने पुलिस को बताया कि उसका पिता मजदूरी का काम करता था। रविवार को भी वह दिहाड़ी मजदूरी करने लाडवा गया था लेकिन शाम को वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता पुराने डाकखाने के पास पड़े हुए हैं जब उन्होंने वहां पर जाकर देखा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी।